कोईलवर: कोईलवर में लोक आस्था के महापर्व को लेकर तैयारियां तेज, नगर अध्यक्ष और ईओ ने गोरैया घाट का किया निरीक्षण
छठ महापर्व को लेकर बुधवार को कोईलवर नगर पंचायत की ओर से घाटों पर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इसी क्रम में दोपहर 3:30 बजे नगर पंचायत अध्यक्ष सरताज आलम उर्फ सोनू खान एवं कार्यपालक पदाधिकारी साहब याहिया ने गोरैया घाट का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान घाट पर फैली गंदगी और कचरे को देखकर अधिकारियों ने तत्काल सफाई कराने का निर्देश दिया।