सम्भल में पीड़िता बबली किन्नर द्वारा की गई डी०आई०जी० मुरादाबाद के यहां शिकायत कर कार्यवाही की मांग वीडियो को शेयर करते की अपील
पीड़िता बबली किन्नर द्वारा आला अधिकारियों को कराया गया अवगत आरोपी दे रहे मुकदमा वापास नही लेने पर जान से मारने की धमकी लगाया आरोप
यूपी के जनपद सम्भल में थाना मैनाठेर एवं थाना हज़रत नगर गड़ी से जुड़ा मामला सामने आया है पीडिता बबली किन्नर ने डी०आई०जी० के यहां शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही की माग की है। पीड़िता बबली किन्नर का आरोप है कि काफी समय से आरोपी मुमताज किन्नर उर्फ युनुस ग्राम महमूदपुर माफी व उसके साथी गुफरान पुत्र हकीम मुरतजा नि० फतेहउल्ला सराय सम्भल, सलमा उर्फ नबाव ग्राम मऊ भूड़ थाना हयातनगर, मोहिनी किन्नर गुरू मुमताज किन्नर, सलीम पुत्र नामालुम, अफसर उर्फ शेरू पुत्र नामालुम नि०गण ग्राम महमूदपुर माफी थाना मैनाठेर। पीड़िता बबली किन्नर को आये दिन रास्तों पर घर के आस पास व न्यायालय आते जाते समय नाजायज अस्लों व धारदार हत्यार सहित रोक कर जान से मारने की धमकी देते है और कहते है कि तूने जो मुकदमें लिखवायें है वह वापस ले लें वरना किसी भी दिन चन्दौसी कोर्ट जाते समय या थाना मैनाठेर क्षेत्र में या शादी विवाह के प्रोग्राम में जहां भी हमको मिलेगी तो गोलियों से छन्नी छन्नी कर व चाकू से गोद गोद कर जान से मार देगें। और लाश का पता भी नही चलने देगें हमने पहले भी कई मर्डर करके निपटा दिये है पुलिस या अदालत हमारा कुछ भी नही कर सकती है ।मेरे उपर पहले भी 302 का मुकदमा चल रहा है अगर एक और तुझको मारकर मुकदमा लग भी जाये तो मुझको कोई गम नही है। जिस की शिकायत पीड़िता बबली किन्नर द्वारा प्रधानमंत्री, व मुख्यमंत्री व अन्य उच्च अधिकारियों को रजिस्टर डाक व मौखिक रूप से उपस्थित भी हो चुकी है।
बाइट पीड़िता बबली किन्नर महमूदपुर माफ़ी थाना मैनाठेर निवासी जनपद मुरादाबाद