सम्भल में फर्जी दस्तावेज तैयार कराकर हड़पी 9 लाख की रक़म का आरोप पुलिस अधीक्षक से की शिकायत वीडियो को शेयर करने की अपील
यूपी के जनपद सम्भल में थाना हजरतनगर गढ़ी के ग्राम फुलसिहा निवासी मुशर्रफ पुत्र हुसैन बख्श ने पुलिस अधीक्षक के यहां शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित का आरोप है कि उसके साथ छलकपट व बेईमानीपूर्वक फर्जी दस्तावेज तैयार कराकर रकम हड़पन ली गई। पीड़ित ने शिकायत पत्र में लिखा है कि उसके पास थाना नखासा क्षेत्र के ग्राम रूकनुद्दीन सराय निवासी उसमान पुत्र यूसुफ आया और बोला कि हमारा बयाना जमीन वालों पर पहुंच चुका है, जिसका हम लोगों ने एग्रीमेन्ट कराकर समय निश्चित किया है यदि हम लोगों ने समय से बैनामा नहीं कराया तो हमारी मोटी रकम फंस जायेगी या मारी जायेगी। यदि आप मेरी कृषि भूमि को खरीदना चाहते हो तो आप हमें 9 लाख रूपये की रकम दे दी, जिस पर पीड़ित ने लालच में आकर अकरम पुत्र अशरफ, जावेद पुत्र असतुल्ला, अताउल पुत्र अशरफ के सामने अपनी जमीन व सोने के आभूषण को गिरवी रखकर 9 लाख रूपये उसमान को बीते छ वर्ष पूर्व 31.07. 2020 को एक एग्रीमेन्ट कराकर रकम दे दी। कुछ समय बाद पीड़ित को अन्य लोगों से जानकारी हुई कि इन लीगो का एक बहुत बड़ा गिरोह है जिनका काम फर्जी एग्रीमेन्ट बनाकर देना व मोटी रकम ऐंठना है। जिस पर पीड़ित ने ज्यादा दबाव बनाया तो उसमान व उसमान के साथियों ने एक और स्टाम्प पर फैसलानामा लिखवा कर 2.40.000/- रूपये उसमान के पार्टनर ने पीड़ित को दे दिये। आरोप है कि अब पीड़ित की बाकी रकम 6,60,000/- रूपये को देने से सभी लोग आना कानी व टालमटोल कर रहे हैं। पीड़ित को जानकारी हुई है कि उसकी बाकी रकम 6,60,000/- रूपये छलपूर्वक गिरोह द्वारा हडप कर लिया गया है। जिसकी पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत कर न्याय की गुहार लगाते हुए कानूनी कार्यवाही की माग की है
बाइट मुशर्रफ़ फूलसिंह निवासी