सम्भल में यातायात प्रभारी एवं टीएसआई अशोक कुमार द्वारा 21 वाहनों को सीज किया गया वीडियो को शेयर करने की अपील
इसके अतिरिक्त मुख्य आरक्षी सचिन कुमार द्वारा मोडिफाइड साइलेंसर लगे 03 बुलेट मोटरसाइकिलों के विरुद्ध भी नियमानुसार प्रवर्तन कार्यवाही की गई
यूपी के जनपद सम्भल में पुलिस अधीक्षक विकास चन्द्र त्रिपाठी के कुशल निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी यातायात अजीत सिंह के निर्देशन में यातायात प्रभारी जगरोशन सिंह के नेतृत्व में यातायात पुलिस द्वारा चन्दौसी चौराहा, सम्भल पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया।अभियान के दौरान टेंपो एवं ई-रिक्शा में क्षमता से अधिक सवारी बैठाने तथा बिना फिटनेस वाहन संचालित करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध प्रभावी प्रवर्तन कार्यवाही की गई। यातायात प्रभारी एवं टीएसआई अशोक कुमार द्वारा 21 वाहनों को सीज किया गया।इसके अतिरिक्त मुख्य आरक्षी सचिन कुमार द्वारा मोडिफाइड साइलेंसर लगे 03 बुलेट मोटरसाइकिलों के विरुद्ध भी नियमानुसार प्रवर्तन कार्यवाही की गई। यातायात पुलिस द्वारा अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध भी आवश्यक कार्यवाही की गई।
यातायात पुलिस द्वारा बताया गया कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना, ओवरलोडिंग पर प्रभावी अंकुश लगाना तथा वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराना पुलिस की प्राथमिकता है। यातायात नियमों के उल्लंघन के विरुद्ध यह अभियान आगे भी लगातार ज