मड़ावरा: मड़ावरा क्षेत्र के 3 युवकों ने मलेशिया, नेपाल और थाईलैंड को बॉलीबाल में परास्त किया
मड़ावरा क्षेत्र के 3 युवकों ने मलेशिया, नेपाल, थाईलैंड को बॉलीबाल में परास्त करके बॉलीबाल में देश का सम्मान बढ़ाया है। शुक्रवार की शाम 6 बजे जानकारी मिली कि मलेशिया को 25-19, नेपाल को 25-21 और फाइनल में थाईलैंड को 25-23 से भारतीय टीम ने हराया है।भारत की 3ए साइड वॉलीबाल टीम ने विजेता ट्राफी और स्वर्ण पदक अपने नाम किया है।