स्कूलों के निरीक्षण में शिक्षक अनुपस्थित मिलने पर जताई नाराजगी
--
कलेक्टर श्रीमती जमुना भिड़े के निर्देशन में एवं जिला शिक्षा अधिकारी श्री उन्मेश श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में अतिरिक्त जिला परियोजना समन्वयक श्री रोहित शुक्ला ने बुधवार को जिले के विभिन्न शासकीय विद्यालयों का निरीक्षण कर शैक्षणिक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने कक्षाओं के संचालन, शिक्षकों की उपस्थिति एवं विद्यार्थियों की संख्या की जानकारी ली तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
दोपहर 12 बजे पीएम श्री शासकीय कन्या हाई स्कूल, जेरोन का निरीक्षण किया गया। यहां सभी शिक्षक उपस्थित मिले। श्री शुक्ला ने प्राचार्य एवं स्टाफ से शैक्षणिक गतिविधियों को लेकर चर्चा की। उन्होंने विद्यार्थियों के हॉलिस्टिक कार्ड तैयार कराने की जानकारी ली तथा पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष परीक्षा परिणाम में सुधार करते हुए 90 प्रतिशत तक पहुंचाने के निर्देश दिए।
इसके बाद दोपहर 2:30 बजे शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, जेरोन का निरीक्षण किया गया। यहां भी सभी शिक्षक उपस्थित मिले। इस दौरान प्राचार्य द्वारा संकुल अंतर्गत आने वाले सभी विद्यालयों की बैठक ली जा रही थी। श्री शुक्ला ने इस वर्ष परीक्षा परिणाम में सुधार कर इसे 90 प्रतिशत तक पहुंचाने का लक्ष्य निर्धारित किया। उन्होंने विद्यार्थियों की पढ़ाई पर विशेष ध्यान देने तथा कमजोर विद्यार्थियों के लिए अतिरिक्त प्रयास करने के निर्देश दिए।
दोपहर 3:30 बजे शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल, सिमरा का निरीक्षण किया गया। यहां चार शिक्षक अनुपस्थित मिले, जबकि उपस्थिति पंजी में उनके हस्ताक्षर दर्ज थे। इस पर श्री शुक्ला ने नाराजगी व्यक्त करते हुए अनुपस्थित शिक्षकों को कारण बताओ सूचना पत्र जारी करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान श्री शुक्ला ने बारिश के चलते विद्यालयों में कक्षाओं की व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया तथा आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर सहायक परियोजना समन्वयक श्री भगवत सिंह खंगार भी उपस्थित रहे।
CM Madhya Pradesh Department of School Education, Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh #JansamparkMP #niwari
7 views | Niwari, Madhya Pradesh | Sep 3, 2026