सम्भल में दलित महिला के घर पर किया कब्जा दलित पीड़ित महिला ने थाना केला देवी पर एक शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है वीडियो को शेयर करने की अपील
यूपी के जनपद सम्भल में थाना कैलादेवी क्षेत्र के ग्राम चाचू नागल निवासी दलित पीड़ित महिला ने थाना केला देवी पर एक शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। महिला का आरोप है कि दबंग लोगों ने उंसके घर पर कब्जा कर रखा है और उसको जाति सूचक शब्दों द्वारा घर पर अपमानित कर गाली-गलौच कर जान से मारने की धमकी दी गई है जिसकी शिकायत उसने थाना कैला देवी पर जाकर न्याय की गुहार लगाई है। पीड़िता रूपवती पत्नी किशनलाल निवासी ग्राम चाचू नागल का आरोप है कि बीती दिनॉक 28-04-2026 को उसने अपने ग्राम चाचु नागल में एक मकान विद्या देवी से खरीद कर मकान की रजिस्टर्ड बैनामा उपनिबन्धक सम्भल के यहा पर कराया था। लेकिन विद्या देवी वृद्ध एंव बीमार महिला है। जीस कारण विद्या देवी कि मजबूरी जाहिर करने पर पीड़ित महिला ने विद्या देवी को कुछ समय के लिये मकान रहने के लिये दे दिया था बीते दिनों विद्या देवी तीर्थ यात्रा के लिये मथुरा गयी हुई थी। आरोप हैं कि बीती 22.09.2026 को समय करीब रात्रि 7:00 बजे मौहल्ले के विकल, मोहित पुत्रगण रामपाल मिथलेश पत्नी विकल ने मिलकर पीड़िता के घर का ताला तोड़कर पीड़िता के घर में घुस गये और अवैध व अनैतिक रूप से कब्जा कर बैठ गए पीड़िता को जब इस बात का पता चला तो उसने लोगों से कहा कि यह मकान उसने खरीद लिया है और विद्या देवी को कुछ समय के लिये रहने के लिये दिया था तुम ताला तोड़कर इसमें कैसे घुस गये इतनी बात सुनते ही सभी लोग कहने लगे कि साली हरामजादी भंग्गानिया तूने हमारे बीच में मकान कैसे ले लिया तेरी इतनी हिम्मत कैसे हुई कि तू भंगन हमारे बीच रहेगी तू यह मकान छोड़कर चली जा वरना तुझे और तेरे परिवार को जान से मार देगें उक्त तीनों लोगों ने पीड़िता को काफी जाति सूचक शब्द कह कर जलील किया और पीड़िता से मकान छोड़ने को कहा। जिस की शिकायत पीड़िता ने थाना केला देवी पहुँच कर कानूनी कार्यवाही कर न्याय गुहार लगाई।
बाइट दलित पीड़िता रूवती ग्राम चाचू नागल निवासी
बाइट दलित किशनपाल ग्राम चाचू नागल निवासी