सम्भल में बरेली से चोरी हुई बाईक सम्भल यातायात पुलिस के टीएसआई सुरेश कुमार सिंह द्वारा पकड़ी गई वीडियो को शेयर करने अपील
यूपी के जनपद सम्भल में पुलिस अधीक्षक विकास चन्द्र त्रिपाठी के कुशल निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी यातायात अजीत सिंह के निर्देशन में यातायात प्रभारी जगरोशन सिंह के नेतृत्व में यातायात पुलिस द्वारा चन्दौसी कोतवाली क्षेत्र के सम्भल तिराहे पर चेकिंग के दौरान एक चोरी की बाइक को बरामद किया है। चोर द्वारा बाईक का असली नम्बर यूपी 25 डी डब्लू 6373 को हटा उस पर यूपी 38 Y 2965 नम्बर लिखवा रखा था लेकिन यातायात पुलिस द्वारा रोकने के इशारे पर बाईक चालक ने मौके से भागने का प्रयास किया वह असफल रहा ओर कागज मांगने पर कागज नही दिखा सका ओर माफी मांगे लगा जिस के बाद टीएसआई सुरेश कुमार सिंह व हे0का0 प्रवेश कुमार ने चेचीस व इन्जन नम्बर डाल गाडी को सर्च किया तो गाड़ी पर चोरी का 6 माह पूर्व बरेली में मुकदमा लिखा दिखाई दिया। जिस के बाद टीएसआई सुरेश कुमार सिंह ने चालक से उसका नाम व पता पुछा अपना नाम मनवीर पुत्र सहीराम ग्राम वहीपुर थाना धनारी जनपद सम्भल बताया गया। जिसकी जानकारी यातायात पुलिस द्वारा चन्दौसी पुलिस ओर वाहन स्वामी को दी गई।
बाइट पुलिस अधीक्षक विकास चन्द्र त्रिपाठी सम्भल