सम्भल मैं Live SP विकास चन्द्र त्रिपाठी द्वारा राम बारात जूलूस व आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत भारी पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया वीडियो को शेयर करें
यूपी के जनपद सम्भल मैं पुलिस अधीक्षक विकास चन्द्र त्रिपाठी द्वारा सदर कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत विभिन्न स्थानों पर राम बारात के जुलूस तथा आगामी नवरात्रि एवं दशहरा त्यौहारों को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के दृष्टिगत अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी सुमित सुधाकर रामटेके, क्षेत्राधिकारी असमोली व थाना प्रभारियों व आरआरएफ बल एवं भारी पुलिस बल के साथ संवेदनशील एवं हॉटस्पॉट स्थानों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया।
सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए ड्रोन कैमरों एवं सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से सघन निगरानी एवं चेकिंग की जा रही है। साथ ही, स्थानीय व्यापारियों से वार्ता कर आगामी त्योहारों के दौरान शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने एवं सीसीटीवी कैमरों के सम्बन्ध में सहयोग की अपील की गई।
त्योहारों को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु पुलिस बल एवं पीएसी का उचित व्यवस्थापन एवं प्रभावी ड्यूटी प्रबन्धन किया जाएगा। इसके अतिरिक्त पुराने अभियोगों में वांछित, हिस्ट्रीशीटरों एवं अन्य अपराधियों को चिन्हित एवं सूचीबद्ध कर उनके विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
बाइट पुलिस अधीक्षक विकास चन्द्र त्रिपाठी सम्भल