लालबर्रा: निर्धारित तिथि के बाद भी साक्षरता सर्वे लंबित; शिक्षकों की व्यस्तता से स्कूलों में शिक्षण कार्य प्रभावित
जन शिक्षा केन्द्र लालबर्रा के अंतर्गत राष्ट्रीय व राज्य शिक्षा केंद्र के निर्देशानुसार संचालित 'उल्लास नव भारत साक्षरता' कार्यक्रम का सर्वे कार्य निर्धारित समय सीमा बीत जाने के बाद भी पूरा नहीं हो पाया है। इस संबंध में साक्षरता विकासखंड ब्लॉक सह-समन्वयक बी.आर. डोंगरे ने 16 जुलाई को दोपहर 01 बजे मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि इस राष्ट्रव्यापी सर्वे कार्य