➡️ जनसुनवाई में हुई 252 आवेदनों पर कार्यवाही
सागर 17 नवंबर 2026
कलेक्टर कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई में आज 252 आम लोगों की समस्याओं को सुना गया और अधिकारियों को तत्परता से आमजन की समस्याओं के निराकरण के निर्देश दिए गए। इस अवसर पर कलेक्टर श्री दिलीप कुमार यादव, जिला पंचायत सीईओ श्री जगदीश कुमार गोमे, अपर कलेक्टर श्री अविनाश रावत सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद थेे।
राज्य शासन के निर्देश पर आमजन की समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए प्रत्येक सप्ताह मंगलवार को जनसुनवाई आयोजित की जाती है। इसी कड़ी में आज कलेक्ट्रेट में जनसुनवाई हुई। जिले के 252 आवेदकों के प्रकरणों में सुनवाई कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की गई। जनसुनवाई में लोगों की समस्याओं को सुना और उनका निराकरण किया गया।
#janSamparkMP #Sagar