➡️ सफलता की कहानी
➡️ एकीकृत एवं आधुनिक खेती से किसान उमेश पटेल ने विकसित किया कृषि का प्रेरणादायक मॉडल
सागर, 16 नवंबर 2026
आधुनिक तकनीक और नवाचार को अपनाकर खेती को लाभकारी बनाया जा सकता है। इसका उदाहरण विकासखंड बीना के ग्राम गुलाव के प्रगतिशील किसान श्री उमेश पटेल ने प्रस्तुत किया है।
श्री पटेल अपने परिवार के साथ गेहूं, चना, ज्वार के साथ सब्जी उत्पादन, फल बागवानी एवं उद्यानिकी गतिविधियां कर रहे हैं। उनके फार्म पर फसल उत्पादन के साथ पशुपालन, गोबर गैस संयंत्र, जैविक खाद, पॉलीहाउस और सोलर पैनल का समन्वित उपयोग किया जा रहा है। उत्पादों को सीधे बाजार तथा ऑनलाइन माध्यम से ग्राहकों तक पहुंचाया जा रहा है।
इस पहल में कृषि विभाग, बीना की टीम एवं एसएडीओ श्री अवधेश राय का मार्गदर्शन मिल रहा है। श्री पटेल का फार्म अन्य किसानों के लिए सीखने एवं प्रशिक्षण के मॉडल के रूप में विकसित हो रहा है।
#JanSamparkMP #Sagar