➡️ पं. दीनदयाल उपाध्याय महाविद्यालय में 3 दिवसीय 'युवा उत्सव 2026' का भव्य आगाज़
सागर, 16 नवंबर 2026
महाविद्यालय में सत्र 2026-27 के तीन दिवसीय 'युवा उत्सव 2026' का शुभारंभ माँ सरस्वती के समक्ष माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ।
मुख्य अतिथि प्रो. सुबोध जैन ने कहा - युवा वर्ग वायु जैसे वेग और ऊर्जा का धनी है, वह अपनी रचनात्मकता से देश का निर्माण करे।
प्राचार्य डॉ. सरोज गुप्ता ने कहा - पढ़ाई के साथ खेल और सांस्कृतिक गतिविधियों में संतुलन बनाए रखें, ताकि भविष्य उज्ज्वल हो।
इस उत्सव में कुल 27 विधाओं में विद्यार्थी अपनी कला का हुनर दिखा रहे हैं। प्रथम दिवस पर वाद-विवाद, रंगोली, चित्रकला, पोस्टर, कार्टूनिंग एवं क्ले मॉडलिंग प्रतियोगिताएं हुईं।
#Sagar #JansamparkMP