दीघा घाट पर भव्य गंगा आरती के साथ मनाया गया गंगा उत्सव-2026
गंगा की निर्मलता, अविरलता एवं संरक्षण के संदेश के साथ जिला गंगा समिति, पटना के तत्वावधान में दीघा घाट पर गंगा उत्सव-2026 का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ विधिवत गंगा पूजन से हुआ। इसके पश्चात भजन एवं वैदिक मंत्रोच्चार के बीच श्रद्धा और भक्तिमय वातावरण में भव्य गंगा आरती संपन्न हुई।
इस अवसर पर जनार्दन घाट से दीघा घाट तक गंगा स्वच्छता जागरूकता पदयात्रा निकाली गई। साथ ही स्वच्छता अभियान एवं विभिन्न जन-जागरूकता गतिविधियों के माध्यम से आमजन को गंगा नदी एवं उसके तटों को स्वच्छ रखने तथा इसके संरक्षण में सक्रिय भागीदारी निभाने का संदेश दिया गया।
मेरा युवा भारत के स्वयंसेवकों, सामाजिक संगठनों, स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों एवं बड़ी संख्या में आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की और गंगा को स्वच्छ, निर्मल एवं अविरल बनाए रखने का संकल्प लिया
#NamamiGange #udhd
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Namami Gange
Urban Development & Housing Dept, Govt. of Bihar
Patna, Bihar | Nov 4, 2026