कोईलवर: मध्य विद्यालय बालक में साइबर सुरक्षा और मानव तस्करी के प्रति छात्र-छात्राओं को किया गया जागरूक
साइबर अपराध से बचाव, रोकथाम और सोशल मीडिया के सुरक्षित इस्तेमाल को लेकर बुधवार की दोपहर करीब 3 बजे कोईलवर के मध्य विद्यालय बालक में पुलिस की ओर से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पुलिस पदाधिकारियों ने छात्र-छात्राओं से संवाद कर साइबर ठगी और मानव तस्करी से जुडे खतरों की जानकारी दी। एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट के प्रभारी भी मौजूद रहे।