बीरपुर: डीएम ने नौलागढ़ व बरैपुरा के ऐतिहासिक-पुरातात्विक स्थलों का निरीक्षण किया, पर्यटन संभावनाओं पर जानकारी ली
बेगूसराय के नव पदस्थापित जिलाधिकारी श्रीकांत शास्त्री ने गुरुवार को दोपहर करीब दो बजे वीरपुर प्रखंड स्थित दो महत्वपूर्ण ऐतिहासिक स्थलों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में उन्होंने सबसे पहले नौला गढ़ पहुंचकर वहां मौजूद ऐतिहासिक एवं पुरातात्विक अवशेषों का गहन अवलोकन किया तथा स्थल के संरक्षण एवं पर्यटन विकास की संभावनाओं की जानकारी ली।