बीरपुर: प्रखंड क्षेत्र में घने कुहासे के बाद खिली धूप, शीतलहर से राहत नहीं
वीरपुर प्रखंड क्षेत्र में ठंड व शीतलहर का प्रकोप लगातार पांचवें दिन भी जारी रहा। मंगलवार की सुबह घना कुहासा छाया रहा, जिससे दृश्यता काफी कम हो गई। दोपहर के समय करीब तीन बजे कुछ देर के लिए सूर्य के दर्शन हुए और धूप खिली, लेकिन तेज पछुआ हवा के चलने से कनकनी और ठंड में और अधिक इजाफा हो गया।