बीरपुर: मुजफ्फरा में बीड़ी मजदूरों के लिए लगा निःशुल्क दवा वितरण शिविर, कल्याणकारी योजनाओं की दी गई जानकारी
सोमवार को दोपहर करीब बारह बजे वीरपुर प्रखंड के डीहपर पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या 11 मुजफ्फरा में बीड़ी मजदूरों के लिए निःशुल्क दवा वितरण शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर के माध्यम से स्थानीय बीड़ी मजदूरों को आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराई गईं और उन्हें विभिन्न सरकारी कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।