बीरपुर: ग्राम रक्षा दल ने गन्ना विकास मंत्री से की शिष्टाचार भेंट, अपनी मांगों से कराया अवगत
गुरुवार को दोपहर करीब बारह बजे ग्राम रक्षा दल संगठन के पदाधिकारियों ने बेगूसराय में बिहार सरकार के गन्ना विकास मंत्री संजय पासवान से शिष्टाचार मुलाकात की। यह मुलाकात ग्राम रक्षा दल के प्रदेश अध्यक्ष सह मानवाधिकार आयोग के प्रदेश सदस्य धीरज कुमार सिंह के नेतृत्व में हुई।इस अवसर पर ग्राम रक्षा दल के नेताओं ने मंत्री को चादर, माला एवं बुके भेंट कर सम्मानित किया।