इटाढ़ी: इटाढ़ी बाजार में गाजे-बाजे के साथ निकली शोभायात्रा, जयकारों के बीच भगवान गणेश- माता लक्ष्मी की प्रतिमा का हुआ विसर्जन
Itarhi, Buxar | Nov 11, 2026 इटाढ़ी बाजार में गणेश-लक्ष्मी पूजा के समापन पर बुधवार को गाजे-बाजे के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान पूरा नगर भक्तिमय माहौल में सराबोर रहा। पूजा समिति की ओर से आयोजित शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। भगवान श्रीगणेश और माता लक्ष्मी की प्रतिमाओं के साथ निकली शोभायात्रा में जयकारों से पूरा बाजार गूंज उठा।