UP- शामली में करिश्मा अजीज, निकहत अली, द मुस्लिम स्पेस, वसीम अकरम त्यागी, सैयद कैफ हसन और नदीम सैफी के खिलाफ केस दर्ज हुआ है.
शामली पुलिस ने हाईकोर्ट के आदेश को लेकर भ्रामक खबरें फैलाने की आरोप में सोशल मीडिया हैंडल्स के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है.
शामली के आयुष मालिक और चांदनी कुरैशी प्रकरण में इन हैंडल्स द्वारा यह कहा गया कि "हाईकोर्ट ने शामली पुलिस को फटकार लगाई है," पुलिस ने इस खबर को हाईकोर्ट के संबंधित आदेश के अनुसार भ्रामक बताया है.
सब इंस्पेक्टर मोहम्मद जहांगीर ने केस दर्ज कराया है.
Baghpat, Bagpat | Sep 17, 2026