राजपुर: UP नंबर की गाड़ी लकड़ी तस्करी का जरिया बनी, वन विभाग ने की कार्रवाई
बलरामपुर जिले में वन विभाग ने अवैध लकड़ी तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उत्तरप्रदेश नंबर की एक गाड़ी को पकड़ा है। बताया जा रहा है कि इस वाहन के जरिए अवैध रूप से लकड़ी का परिवहन किया जा रहा था। राजपुर वन विभाग की टीम को रात्रि गश्त के दौरान लकड़ी से लदी संदिग्ध गाड़ी के संबंध में जानकारी मिली, जिसके बाद टीम ने घेराबंदी कर वाहन को पकड़ा। जांच के दौरान गाड़ी