अकलतरा: कटनाई गांव में मारपीट करने वाले व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज, पुलिस जांच में जुटी
पुलिस के मुताबिक, कटनाई गांव के हरिशंकर कश्यप ने 9 नवंबर की रात में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह 9 नवंबर की शाम को देवरी गांव के सरपंच से बातचीत कर रहा था। सरपंच के साथ आए प्रजय सतनामी ने गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी देकर मारपीट की है। पुलिस ने मामले में मारपीट करने वाले प्रजय सतनामी के खिलाफ केस दर्ज किया है।