नारासन: ठसका गांव में जमीनी विवाद को लेकर लड़ाई-झगड़ा कर शांति व्यवस्था भंग करने वाले व्यक्ति को पुलिस ने किया गिरफ्तार
रुड़की की मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के ठसका गांव मे जमीनी विवाद को लेकर लड़ाई झगड़ा करने वाले आनंद को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल पुलिस को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति जमीनी विवाद को लेकर लड़ाई झगड़ा कर रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आनंद को समझने का प्रयास किया। लेकिन वह नहीं माना। पुलिस ने आनंद पर शांति व्यवस्था भंग करने पर मुकदमा भी दर्ज कर लिया है।