घाटमपुर: मां ज्वाला देवी मंदिर में हुआ भंडारा, जिला पंचायत अध्यक्ष ने 101 कन्याओं का पूजन कर कराया भोजन
घाटमपुर क्षेत्र के पतारा कस्बा स्थित मां ज्वाला देवी मंदिर में 'नौ देवी नौ भंडारे' अभियान के तहत विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें जिला पंचायत अध्यक्ष ने 101 कन्याओं का पूजन-अर्चन कर उन्हें भोजन कराया। इसके बाद श्रद्धालुओं के लिए भंडारा शुरू हुआ। इसमें हजारों भक्तों ने माता रानी का प्रसाद ग्रहण किया।