कलेक्टर ने स्कूल और आंगनवाड़ी का किया निरीक्षण, बच्चों की परखी शैक्षणिक क्षमता
मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय ने जतारा तहसील की ग्राम पंचायत बगौरा में प्राथमिक शाला एवं आंगनवाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने बच्चों से हिंदी का पाठ पढ़वाया और गणित के बुनियादी सवाल हल कराकर उनके शैक्षणिक स्तर का आकलन किया।
कलेक्टर ने आंगनवाड़ी केंद्र में बच्चों एवं महिलाओं को दिए जाने वाले पोषण आहार की गुणवत्ता देखी तथा एक बच्चे का वजन परीक्षण कर पोषण स्तर की जांच कराई। इस दौरान संबंधित कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। टीकमगढ़ जनसंपर्क विभाग से आज रविवार शाम 5 बजे यह जानकारी सामने आई है