पचरुखी: मोहम्मदपुर मोड़ पर तेज रफ्तार बाइक से गिरकर युवक घायल
पचरुखी थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर मोड़ पर गुरुवार की संध्या पांच बजे तेज रफ्तार बाइक से गिरकर एक युवक जख्मी हो गया। जख्मी युवक को स्थानीय युवकों की मदद से पचरुखी सीएचसी पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज किया गया। घायल युवक सिवान कागजी मोहल्ला निवासी मो वसीर बताया जा रहा है।