पचरुखी: नाबालिक लड़की के अपहरण मामले में सीतामढ़ी से अपहर्ता गिरफ्तार
पचरुखी पुलिस ने बुधवार को नाबालिक लड़की के अपहरण के मामले में अपहर्ता को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पदाधिकारी दिनेश कुमार मंडल ने बताया कि विशेष छापेमारी के दौरान सीतामढ़ी जिले के रून्नी सैदपुरा थाना क्षेत्र के मानिक चक गांव स्थित उसके आवास से गिरफ्तार कर लिया गया। जिसे गुरुवार की दोपहर सिवान कोर्ट में पेश किया गया।