बक्सर: बक्सर में आशा पर्यावरण सुरक्षा ने पेड़-पौधों को राखी बांधकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया
Buxar, Buxar | Aug 9, 2025 भाई-बहन के अटूट प्रेम के प्रतीक पावन पर्व रक्षाबंधन के अवसर पर आसा पर्यावरण सुरक्षा बिहार की ओर से हरे-भरे पेड़-पौधों की रक्षा का संकल्प लिया। इटाढ़ी रोड स्थित विश्वनाथ नगर में पेड़-पौधों को राखी बांधकर उनकी रक्षा का संकल्प लिया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज में पेड़-पौधों के रक्षण, संरक्षण और संवर्धन करना है।