उनियारा: उनियारा नगरपालिका चुनाव में 86.44% मतदाताओं ने किया मताधिकार का प्रयोग
Uniara, Tonk | Sep 9, 2026 उनियारा नगरपालिका के 20 वार्डो के लिए आज मतदान हुआ। जिसमें 86.44% मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। उनियारा नगरपालिका के 20 वार्डो में 10363 मतदाता थे। जिसमें 8958 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के पुलिस जाब्ता तैनात रहा।