लखीसराय: मध्य पूर्व संकट से लखीसराय में एलपीजी आपूर्ति प्रभावित होने की आशंका, प्रशासन अलर्ट
लखीसराय में मध्य पूर्व संकट के कारण एलपीजी आपूर्ति प्रभावित होने की आशंका पर प्रशासन सतर्क है. लगातार निगरानी हो रही है. कालाबाजारी रोकने को छापेमारी के निर्देश दिए गए हैं. सोमवार अपराह्न 1:27 बजे प्रेस ब्रीफ में दी गई जानकारी के मुताबिक जिले की 16 एजेंसियों में 3830 सिलेंडर उपलब्ध हैं. अफवाहों से बचने और अनावश्यक भीड़ नहीं लगाने की अपील की गई है.