#पाबौ में प्रधानों ने ब्लॉक करेले में जड़े ताले
#पाबौ विकासखंड में 10 सूत्रीय मांगों को लेकर ग्राम प्रधान संगठन ने सामूहिक धरना-प्रदर्शन किया। प्रधानों ने ब्लॉक कार्यालय में तालाबंदी कर शासन-प्रशासन के खिलाफ विरोध जताया। मानदेय बढ़ाने, मजदूरी दर बढ़ाने, पंचायतों को अधिक वित्तीय अधिकार देने और ग्राम प्रधान निधि समेत विभिन्न मांगों के शीघ्र समाधान की मांग उठाई।