डुमरांव: नावानगर प्रखंड कार्यालय में कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ एकदिवसीय धरना दिया जाएगा
Dumraon, Buxar | Oct 1, 2026 अनुमंडल के विभिन्न कार्यालयों में कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज बुलंद करते हुए जिला परिषद सदस्य ने 6 अक्टूबर को नावानगर प्रखंड मुख्यालय कार्यालय में एक दिवसीय धरना देने का ऐलान किया है। इस संबंध में उन्होंने गुरुवार को अनुमंडल पदाधिकारी से अनुमति भी प्राप्त कर ली है।