मध्य प्रदेश के इंदौर के बाणगंगा क्षेत्र में संचालित एक कथित अवैध वृद्धाश्रम का वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। वीडियो में एक 14 वर्षीय नाबालिग बुजुर्ग महिलाओं के साथ मारपीट करता दिखाई देने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया।
कलेक्टर शिवम वर्मा के निर्देश पर SDM निधि वर्मा की टीम ने जांच की। जांच में सामने आया कि 'प्रेमाश्रय' नाम का वृद्धाश्रम वर्ष 2022 से बिना अनुमति संचालित किया जा रहा था। इसके बाद प्रशासन ने वृद्धाश्रम को सील कर दिया और संचालिका नीलम दुबे के खिलाफ FIR दर्ज कराने के निर्देश दिए।
प्रशासन ने आश्रम में रह रहे 31 बुजुर्गों को मान्यता प्राप्त संस्थाओं और अस्पतालों में स्थानांतरित कर दिया है। वहीं, प्रारंभिक जानकारी के अनुसार अपनी मां को खो चुके और मानसिक रूप से अस्वस्थ बताए जा रहे 14 वर्षीय नाबालिग को काउंसलिंग के लिए बाल कल्याण समिति (CWC) के सुपुर्द किया गया है।
.
.
.
.
#Indore #MadhyaPradesh #OldAgeHome #ViralVideo #BreakingNews
Fatehabad, Agra | Jul 31, 2026