बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा, "मैं अखिलेश यादव का विरोधी नहीं हूं। अगर वे श्रद्धाभाव से कथा करवाएंगे, तो उन्हें भी कथा सुनाएंगे।"
धीरेंद्र शास्त्री ने स्पष्ट किया कि वे किसी व्यक्ति या राजनीतिक दल के विरोधी नहीं हैं। जो भी श्रद्धा और आस्था के साथ कथा करवाना चाहता है, उसके लिए वे तैयार हैं।
कथा की फीस को लेकर उन्होंने कहा कि धर्म कोई धंधा या बेचने की वस्तु नहीं है, बल्कि यह श्रद्धा और विश्वास का विषय है। उनके अनुसार, कथा का संबंध पैसे से नहीं, बल्कि भक्तों की आस्था और भावनाओं से होता है।
.
.
.
.
#DhirendraShastri #AkhileshYadav #BageshwarDham #DhirendraKrishnaShastri #SamajwadiParty
Fatehabad, Agra | Nov 18, 2026