बलरामपुर: कोडरीघाट तटबंध पर फ्लड फाइटिंग कार्यों का अपर जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण
बलरामपुर। अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) ने कोडरीघाट तटबंध पर हो रही नदी की कटान को नियंत्रित करने के लिए संचालित फ्लड फाइटिंग कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कार्यदायी संस्था को तटबंध की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए युद्धस्तर पर आवश्यक कार्य कराने के निर्देश दिए।
अपर जिलाधिकारी ने कहा कि बरसात के मौसम में तटबंध की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने निर्देशित किया कि कटान प्रभावित क्षेत्रों में सभी आवश्यक सुरक्षात्मक उपाय तत्काल प्रभाव से किए जाएं तथा कार्यों की गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता न किया जाए। साथ ही अधिकारियों को लगातार निगरानी बनाए रखने और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह सतर्क रहने के निर्देश दिए गए।
प्रशासन द्वारा तटबंध को सुरक्षित रखने तथा संभावित बाढ़ एवं कटान से जन-धन की सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।
Balrampur, Balrampur | Jul 26, 2026