जजमानी विवाद में घर में घुसकर मारपीट, महिलाओं से अभद्र व्यवहार का आरोप; वीडियो वायरल, पुलिस-प्रशासन से प्राथमिकी दर्ज कर सभी आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है
सोमवार को दोपहर 2:00 बजे गयाजी शहर के विष्णुपद थाना क्षेत्र में जजमानी को लेकर उत्पन्न विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। घर में घुसकर मारपीट, गाली-गलौज, महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। घटना से संबंधित वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस मामले में पीड़ित वीरेंद्र लाल कटियार ने विष्णुपद थाने में लिखित आवेदन देकर सात लोगों के खिलाफ नामजद शिकायत की है। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि लिखित शिकायत देने और डायल 112 पर सूचना देने के बावजूद अब तक प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से न्याय की गुहार के साथ सभी आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है. पीड़ित द्वारा पुलिस को दिए गए आवेदन के अनुसार, घटना 4 नवंबर 2026 की रात करीब 9:30 बजे की है। आरोप है कि सातों नामजद आरोपी एकजुट होकर उनके घर पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए हंगामा करने लगे। विरोध करने पर आरोपितों ने मारपीट शुरू कर दी। आवेदन में बताया गया है कि हमलावरों के हाथों में लाठी-डंडे और अन्य हथियार थे। आरोपितों ने घर में घुसकर परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी।
पीड़ित ने अपने आवेदन में जिन सात लोगों को नामजद किया है, उनमें अनिकेत धोकड़ी, अमित धोकड़ी, माधो लाल धोकड़ी, प्रीतम धोकड़ी, ओम धोकड़ी, कन्हैया धोकड़ी और संदीप उर्फ छोटू शामिल हैं। इस संबंध में विष्णुपद थाना अध्यक्ष परमानंद लाल कर्ण का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है, उसके बाद प्राथमिकी दर्ज करने लायक होगी तो की जाएगी और निश्चित तौर पर आरोपियों पर उचित कार्रवाई की जाएगी.
#गयापुलिस
#गयाजी
#गया_हो
#GayaNews
#gayadastak
#GayaPolice