कुलपहाड़: कुलपहाड़ पुलिस ने जुए के अड्डों पर की बड़ी कार्रवाई, 14 लोगों को किया गिरफ्तार
अवैध जुआ और सट्टे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कुलपहाड़ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने दो अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर जुआ खेल रहे 14 लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार पहली कार्रवाई बाघ विराजन मंदिर की पहाड़ी के पीछे और दूसरी यादव चौराहा से इन्दौरा रोड पर पहली पुलिया के पास की गई। जुआ में कुल मिलाकर 17540 बरामद किए गए।