लखीसराय: सहयोग पोर्टल के प्रभावी संचालन के लिए मंत्रणा कक्ष में अधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण
समाहरणालय स्थित मंत्रणा कक्ष में सहयोग शिविर से संबंधित शिकायतों एवं आवेदनों के निष्पादन तथा उनके अनुश्रवण को लेकर सहयोग पोर्टल के प्रभावी संचालन हेतु प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। गुरुवार की संध्या 5,41 पर जारी प्रेसविज्ञप्ति के अनुसार प्रशिक्षण कार्यकम सहयोग पोर्टल की प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी गई।