#बालाघाट
आशीर्वाद के दीयों से जगमगाया महाविद्यालय परिसर, लिया सेवा का संकल्प
प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, शासकीय जटाशंकर त्रिवेदी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मध्यप्रदेश शासन एवं उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार ‘सेवा संकल्प अभियान’ का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में सांसद श्रीमती भारती पारधी, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती भारती ठाकुर एवं अन्य पिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग की सदस्य, श्रीमती मौसम हरिनखेडे उपस्थित रहीं। अतिथियों ने विद्यार्थियों एवं महाविद्यालय परिवार को सेवा और समाजहित में कार्य करने की शपथ दिलाई।
अभियान के तहत रक्तदान एवं स्वास्थ्य परीक्षण शिविर भी आयोजित किया गया, जिसमें विद्यार्थियों, कर्मचारियों एवं नागरिकों ने सहभागिता की। अतिथियों ने विद्यार्थियों को सेवा, स्वच्छता, सद्भाव एवं सामाजिक उत्तरदायित्व के कार्यों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया।
शाम को ‘आशीर्वाद के दीप’ कार्यक्रम के तहत महाविद्यालय परिसर में 500 दीप प्रज्ज्वलित किए गए। प्राचार्य डॉ. अशोक कुमार मराठे ने कहा कि दीप प्रकाश, सकारात्मक सोच, मानवता और सेवा भावना का प्रतीक है। कार्यक्रम का आयोजन एनएसएस एवं एनसीसी स्वयंसेवकों ने किया। इस अवसर पर जिला नोडल अधिकारी डॉ. सरिता खोब्रागड़े, महाविद्यालय नोडल अधिकारी डॉ. डुलेश्वरी टेम्भरे सहित प्राध्यापक, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।
#CMMadhyaPradesh
#JansamparkMP
#AshirwadKaDiya