#बालाघाट
#एक_पेड़_मां_के_नाम अभियान के तहत मोक्ष धाम में हुआ पौधारोपण
नगर पालिका मलाजखंड के जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों-कर्मचारियों एवं नागरिकों ने रोपे फलदार व छायादार पौधे
मलाजखंड। पर्यावरण संरक्षण, हरियाली संवर्धन और समाज में पौधारोपण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से देशव्यापी ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के अंतर्गत 18 सितंबर 2026 को नगर पालिका परिषद मलाजखंड द्वारा वार्ड क्रमांक 8 स्थित मोक्ष धाम बंजारिटोला में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में नगर पालिका परिषद के जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। इस अवसर पर सभी ने अपनी मां की स्मृति और सम्मान में फलदार एवं छायादार पौधे रोपे। पौधारोपण के दौरान पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनके संरक्षण की आवश्यकता बताई गई।
कार्यक्रम में शामिल लोगों ने रोपे गए पौधों की नियमित देखभाल एवं संरक्षण का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि पौधे केवल पर्यावरण को स्वच्छ एवं संतुलित रखने में महत्वपूर्ण भूमिका नहीं निभाते, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए हरित और सुरक्षित भविष्य की नींव भी तैयार करते हैं। ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान भावनात्मक जुड़ाव के साथ पर्यावरण संरक्षण को जन-जन तक पहुंचाने का प्रभावी माध्यम बन रहा है।
नगर पालिका परिषद द्वारा नागरिकों से भी अपील की गई कि वे अभियान से जुड़ते हुए पौधारोपण करें तथा लगाए गए पौधों को पेड़ बनने तक उनकी देखभाल और सुरक्षा की जिम्मेदारी निभाएं।
#CMMadhyaPradesh
#JansamparkMP
#mpurbandeptt
#SevaSankalpAbhiyan
#सेवा_संकल्प_अभियान
Balaghat, Madhya Pradesh | Sep 18, 2026