बरहेट: बरहेट में अपर समाहर्ता ने 14 मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया, SIR कार्य में तेजी के निर्देश दिए
शनिवार को अपर समाहर्ता विजय कुमार ने प्रखंड क्षेत्र में 14 मतदान केद्रो का निरीक्षण किया। मतदाता सूची को स्वच्छ एवं त्रुटि मुक्त बनाने के उद्देश्य से चल रहे SIR कार्य का निरीक्षण के दौरान उन्होंने बूथों पर मौजूद कर्मियों को कार्य में पारदर्शिता मतदाताओं को अपेक्षित सहयोग करने समेत कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए इस मौके पर बीडीओ अंशु कुमार पांडे मौजूद थे।