तिजारा: भिवाड़ी पुलिस ने रामपुरा पहाड़ी ब्लाइंड मर्डर का किया खुलासा, प्रेमिका की हत्या के आरोपी को गिरफ्तार किया
Tijara, Alwar | Aug 13, 2026 भिवाड़ी थाना अधिकारी सचिन शर्मा ने गुरुवार शाम 6:00 बजे बताया कि 22 जून की रात को रामपुरा पहाड़ी क्षेत्र में हुई सनसनीखेज हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी मोहम्मद सागर अली उर्फ शाहबाज खान ने अन्य साथी के साथ मिलकर अपने प्रेमिका मुस्कान की हत्या की थी गुरुवार को उसे गिरफ्तार कर रिमांड पर लिया गया है।