दुखद खबर//पौड़ी-देवप्रयाग मोटरमार्ग पर बड़ा हादसा,पांच की हुई मौत
#पौड़ी-देवप्रयाग मार्ग पर कुंडाधार के पास हरिद्वार से पौड़ी आ रही एक कार गहरी खाई में गिर गई। हादसे में 5 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक बच्चा गंभीर रूप से घायल है।
घटना के बाद स्थानीय लोगों, पुलिस और एसडीआरएफ ने तुरंत राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया। खाई में सर्च ऑपरेशन जारी है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है और मृतकों की शिनाख्त की प्रक्रिया जारी है।
ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति दें और घायल बच्चे के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना। 🙏
#Pauri #Devprayag #RoadAccident #Uttarakhand #BreakingNews
Pauri, Garhwal | Aug 7, 2026