सेडमैप द्वारा आयोजित प्रशिक्षण में सिखाई आदिवासी गुड़िया बनाना
बड़वानी 28 नवम्बर 2026/ पीएम उषा सॉफ्ट कॉम्पोनेंट 5 अंतर्गत प्रशिक्षण में झाबुआ जिले के पद्मश्री से सम्मानित दंपत्ति श्री रमेश परमार एवं श्रीमती शांति परमार द्वारा हस्तशिल्प आधारित प्रशिक्षण में प्रधानमंत्री कॉलेज आफ एक्सीलेंस शहिद भीमा नायक शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बड़वानी की छात्राओं को दो दिवस तक आदिवासी गुड़िया बनाने का प्रशिक्षण प्रदान किया। प्रशिक्षण के दौरान पद्मश्री श्री रमेश परमार ने बताया की किस तरह उन्होंने इस कला को अपनी मेहनत एवं लंबे संघर्ष के बाद आज भी जीवित रखा है साथ ही इसे राष्ट्रीय स्तर पर भी पहचान दिलाई। छात्राओं को उन्होंने संबोधित करते हुए प्रेरित किया की शिक्षा के साथ-साथ हर व्यक्ति के पास कौशल होना बहुत जरूरी है कौशल होने से हम कोई भी रोजगार स्वरोजगार प्रारंभ कर अपनी विशेष पहचान बना सकते हैं। उन्होंने बताया कि हम लोग ज्यादा पढ़े-लिखे नहीं है फिर भी लंबे समय तक गुड़िया बनाने के काम को करते आए और यही हमारी पहचान है। पद्मश्री सम्मानित श्रीमती शांति परमार जी ने अपने संघर्षों से सफलता का वृतांत सुनाया और छात्राओं को प्रेरित किया।
महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. वीणा सत्य ने परमार दंपति को सम्मानित करते हुये कहां की यह हमारे महाविद्यालय के लिए सौभाग्य की बात है की पद्मश्री से सम्मानित कलाकारों ने सेडमैप के माध्यम से छात्राओं को प्रशिक्षण प्रदान किया और मार्गदर्शन दिया। प्रशासनिक अधिकारी डॉ. धीरज कुमार वर्मा ने छात्राओं से कहां की प्रशिक्षण में सीखी हुई कला को निरंतर बनाए रखें और इसे व्यावसायिक रूप से अपनाए जाने हेतु प्रेरित किया। हस्त शिल्प प्रशिक्षण के प्रभारी डॉक्टर डॉली परमार ने अतिथियों का परिचय प्रदान किया। कार्यक्रम का संचालन पीएम उषा प्रभारी एवं नोडल अधिकारी डॉ, भूपेंद्र भार्गव ने कार्यक्रम का संचालन किया। कार्यक्रम में सेडमैप के जिला समन्वयक अरविंद चौहान एवं महाविद्यालय के प्राध्यापक गण एवं छात्राएं उपस्थित रही।
#JansamparkMP
#Badwani
5 views | Barwani, Madhya Pradesh | Nov 28, 2026