Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
हादसा
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
जनसमस्या
कांग्रेस
चोरी
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Rajasthan
Bollywood
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Nsui
उत्तरप्रदेश
Madhyapradesh
Pmmodi
पटना
hemant.suman
कोटा में देर रात काली माता मंदिर तोड़े जाने का लोगो ने जताया रोष, सूरसागर में भारी हंगामा जेके सूरसागर मल्टीमेटल के सामने सैकड़ों लोग जुटे, जमकर प्रदर्शन कोटा शहर के कई संगठन हुए एकत्रित, विरोध में भारी रोष
Sangod, Kota
| Sep 21, 2026
MORE NEWS
कोटा में कैब ड्राइवर पर जानलेवा हमले के मामले में दो गिरफ्तार, एक नाबालिग निरुद्ध मुख्य आरोपी सुरेश मीणा ने बीस हजार रुपए की सुपारी देकर करवाई थी वारदात कोटा के आरकेपुरम थाना पुलिस ने कैब ड्राइवर पर हुए जानलेवा हमले के मामले का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले में एक नाबालिग को भी निरुद्ध किया गया है। प्रारम्भिक पूछताछ में सामने आया कि वारदात के पीछे पत्नी को भगाकर ले जाने की पुरानी रंजिश सामने आई है। पुलिस के अनुसार मुख्य आरोपी सुरेश मीणा ने करीब छह महीने पहले अपनी पत्नी को भगाकर ले जाने की रंजिश में कैब ड्राइवर विजेन्द्र पर हमला करवाने के लिए 20 हजार रुपये की सुपारी दी थी। 1 सितंबर की शाम रावतभाटा जाने की बुकिंग के बहाने शिवपुरा से कैब बुक की गई। इसके बाद बोराबास के पास आरोपियों ने ड्राइवर विजेन्द्र के गले में रस्सी डालकर उसे काबू किया और चाकू से उस पर 8 से 10 वार किए। हमले में ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया। मामले की जांच के बाद आरके पुरम थाना पुलिस ने दीपू उर्फ दिगम्बर सिंह और नरेन्द्र मीणा को गिरफ्तार किया, जबकि एक नाबालिग को निरुद्ध किया गया है। पुलिस अब वारदात के मुख्य आरोपी सुरेश मीणा की तलाश में जुटी है। पुलिस उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।
Sangod, Kota | Sep 20, 2026
कोटा में एआई तकनीक से सजी अनूठी गणपति की झांकी, रिमोट से भगवान गणपति माता-पिता की कर रहे परिक्रमा कोटा। गणेश उत्सव के अवसर पर रामपुरा क्षेत्र में इस बार भगवान गणपति की अनूठी स्वचालित झांकी आकर्षण का केंद्र बनी है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और स्वचालित तकनीक के प्रयोग से तैयार की गई इस झांकी में भगवान गणपति को हाथ जोड़कर अपने माता-पिता भगवान शिव और माता पार्वती की परिक्रमा करते हुए दर्शाया गया है। रविवार को विधि-विधान के साथ गणपति परिवार की स्थापना और पूजा-अर्चना की गई। इस दौरान स्थानीय लोगों ने ढोल-नगाड़ों और आतिशबाजी के साथ झांकी का स्वागत किया। समाजसेवी डॉ. दुर्गा शंकर सैनी की पहल पर तैयार की गई झांकी में भगवान गणपति और कार्तिकेय के बीच पृथ्वी की परिक्रमा की पौराणिक कथा को जीवंत किया गया है। कथा के अनुसार, दोनों भाइयों को पृथ्वी की परिक्रमा कर वापस आने की चुनौती दी गई थी। भगवान कार्तिकेय अपने वाहन मोर पर पृथ्वी की परिक्रमा के लिए निकल गए, जबकि भगवान गणपति ने अपने माता-पिता शिव-पार्वती की परिक्रमा की। उन्होंने माता-पिता को ही अपना संसार और ब्रह्मांड बताया। झांकी में इसी प्रसंग को स्वचालित तकनीक के माध्यम से प्रदर्शित किया गया है। गणपति बप्पा हाथ जोड़कर शिव-पार्वती की परिक्रमा करते हुए दिखाई देते हैं। डॉ. दुर्गा शंकर सैनी ने दावा किया कि अनंत चतुर्दशी के अवसर पर प्रस्तुत होने वाली यह देश की पहली ऐसी झांकी है, जिसमें गणपति की पृथ्वी परिक्रमा और माता-पिता के सम्मान का संदेश एक साथ दिया गया है। झांकी के माध्यम से युवाओं को माता-पिता के सम्मान और उनके मार्गदर्शन के महत्व का संदेश दिया जा रहा है। साथ ही पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के लिए भगवान शिव, माता पार्वती और गणपति की प्रतिमाएं देशी मिट्टी से तैयार की गई हैं। झांकी निर्माण में मूर्तिकार पंकज भास्कर प्रतिमा निर्माण और संभव ग्राफिक्स स्वचालित यंत्र संचालन का कार्य किया। इस अवसर पर आनंद हजारी, नरेंद्र नागर, जितेंद्र सुमन,सोनू बना, राकेश सिंह, घनश्याम बागड़ी, तुषार सुमन, बिट्टू सेन, मनीष यादव, कन्हैया, कमलेश, डॉ राजेश सामर, डॉ गिर्राज राठौर, गौरव तंवर सौरभ तंवर, राजेंद्र, संजीव जैन, मुकेश मालव सहित अन्य सहयोगीयो ने निर्माण में योगदान दिया।
Sangod, Kota | Sep 20, 2026
बारां के छबड़ा में 70 कट्टे संदिग्ध डीएपी खाद के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार कृषि विभाग और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में एक पिकअप से बरामद हुए कट्टे ऑपरेशन धरती पुत्र रक्षक के तहत छबड़ा पुलिस ने 70 कट्टे संदिग्ध डीएपी खाद के परिवहन के मामले में फरार चल रहे मध्यप्रदेश निवासी दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। सीआई राजेश खटाना ने बताया कि कृषि विभाग और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में एक पिकअप से 70 कट्टे डीएपी खाद बरामद किए गए थे। मामले में प्रकरण संख्या 275/2026 के तहत धारा 3/7 आवश्यक वस्तु अधिनियम में मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने तकनीकी सहायता से कार्रवाई करते हुए दिनेश धाकड़ निवासी गुना तथा दीपक किराड़ निवासी बमौरी, गुना को गिरफ्तार किया। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। #छबड़ा #बारां #डीएपीखाद #पुलिसकार्रवाई #ऑपरेशनधरतीपुत्ररक्षक #कृषिसमाचार #राजस्थानसमाचार #BreakingNews
Sangod, Kota | Sep 20, 2026
कोटा में नई धानमंडी क्षेत्र में लूट के इरादे से युवक पर चाकू से जानलेवा हमला छावनी रोड पर चार युवकों ने छीना मोबाइल, विरोध करने पर चाकुओं से किया वार कोटा शहर के न्यू धान मंडी इलाके में लूट के इरादे से युवक पर चाकू से हमला करने का मामला सामने आया है। घायल युवक संजय सरवन को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार जारी है। घायल संजय के अनुसार, वह पाइप फैक्ट्री में काम करता है और शनिवार रात ड्यूटी पर जा रहा था। छावनी रोड पर चार युवकों ने उसे रोककर मोबाइल छीन लिया। विरोध करने पर आरोपियों ने चाकू से हमला कर दिया और मौके से फरार हो गए। घटना में संजय घायल हो गया, जिसका अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में उपचार जारी है
Sangod, Kota | Sep 20, 2026
कोटा के दोस्तपुरा के पास चंबल नदी में मिला अज्ञात युवक का शव गोताखोरों की टीम ने रेस्क्यू कर शव को नदी से बाहर निकाला, नदी में एक युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया,चंबल नदी की डाउन स्ट्रीम में अज्ञात युवक का शव मिला है,फिलहाल मृतक के शव की शिनाख्त नहीं हो पाई,गोताखोरों की टीम ने रेस्क्यू कर शव को नदी से बाहर निकाला, शव को फिलहाल एमबीएस अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है,वही मृतक के शव की शिनाख्त होने के बाद पोस्टमार्टम की प्रक्रिया की जाएगी,फिलहाल नयापुरा थाना पुलिस जुटी मामले की जांच में
Sangod, Kota | Sep 20, 2026
कोटा के कैथून रेस्टोरेंट में तोड़फोड़ की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, पुलिस ने आरोपी दीपक सहरिया व विकास वाल्मीकि निवासी कोटा को किया गिरफ्तार दोनों आरोपियों के खिलाफ पहले से हैं कई मुकदमे दर्ज ,कैथून थाना पुलिस व डीएसटी की टीम ने की कारवाई
Sangod, Kota | Sep 20, 2026
कोटा में नगर सेठ के दरबार में युवक ने लहराई तलवार, लोगों को दी जान से मारने की धमकी, कथित तौर पर पचास हजार रुपए मांगने का आरोप घटना के बाद व्यापारियों में भारी आक्रोश, आरोपी की गिरफ्तारी की मांग पर व्यापारी लामबंद
Sangod, Kota | Sep 19, 2026
कोटा के कैथून क्षेत्र में रेस्टोरेंट व बीयरबार मे युवकों ने की जमकर तोड़फोड़ टेबल पर बैठने की बात को लेकर हुआ था विवाद, मारपीट और चाकूबाजी भी केथून थाना क्षेत्र के जगन्नाथपुर इलाके में स्थित एक रेस्टोरेंट और बीयर बार में विवाद के बाद हथियारों से लैस युवकों ने जमकर तोड़फोड़ कर दी। पूरी घटना रेस्टोरेंट में लगे सीसी टीवी कैमरों में कैद हो गई। फुटेज में चार युवक गेट तोड़कर अंदर घुसते और बीयर बार में सामान व बीयर की बोतलें फोड़ते दिखाई दे रहे हैं। युवकों के हाथों में तलवार, गंडासा, पाइप और लाठियां नजर आ रही हैं।केथून थाना अधिकारी मनोज सिंह सिकरवार के अनुसार, गुरुवार रात दो युवक बीयर बार और रेस्टोरेंट में खाना खाने पहुंचे थे। कर्मचारियों ने दोनों युवकों को दूसरी टेबल पर बैठने के लिए कहा। इसी बात को लेकर कर्मचारियों और युवकों के बीच बहस हो गई। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों में मारपीट हुई और चाकूबाजी भी हुई। इस दौरान कर्मचारी शिवराज सुमन के पैर में चाकू लगने से वह घायल हो गया। बाद में मामला शांत हो गया।आरोप है कि अगले दिन सुबह करीब 7:30 बजे दोनों युवक अपने 4-5 साथियों के साथ लग्जरी कार में रेस्टोरेंट पहुंचे। सभी युवक हथियारों से लैस थे। कार से उतरने के बाद चार युवक गेट तोड़कर अंदर घुसे और रेस्टोरेंट व बीयर बार में तोड़फोड़ शुरू कर दी। इस दौरान सामान और बीयर की बोतलें फोड़ दी गईं।घटना के बाद कर्मचारी शिवराज सुमन की शिकायत पर केथून थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Sangod, Kota | Sep 19, 2026