Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
हादसा
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
जनसमस्या
कांग्रेस
चोरी
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Rajasthan
Bollywood
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Nsui
उत्तरप्रदेश
Madhyapradesh
Pmmodi
hemant.suman
कोटा में नगर सेठ के दरबार में युवक ने लहराई तलवार, लोगों को दी जान से मारने की धमकी, कथित तौर पर पचास हजार रुपए मांगने का आरोप घटना के बाद व्यापारियों में भारी आक्रोश, आरोपी की गिरफ्तारी की मांग पर व्यापारी लामबंद
Sangod, Kota
| Sep 19, 2026
MORE NEWS
कोटा के कैथून क्षेत्र में रेस्टोरेंट व बीयरबार मे युवकों ने की जमकर तोड़फोड़ टेबल पर बैठने की बात को लेकर हुआ था विवाद, मारपीट और चाकूबाजी भी केथून थाना क्षेत्र के जगन्नाथपुर इलाके में स्थित एक रेस्टोरेंट और बीयर बार में विवाद के बाद हथियारों से लैस युवकों ने जमकर तोड़फोड़ कर दी। पूरी घटना रेस्टोरेंट में लगे सीसी टीवी कैमरों में कैद हो गई। फुटेज में चार युवक गेट तोड़कर अंदर घुसते और बीयर बार में सामान व बीयर की बोतलें फोड़ते दिखाई दे रहे हैं। युवकों के हाथों में तलवार, गंडासा, पाइप और लाठियां नजर आ रही हैं।केथून थाना अधिकारी मनोज सिंह सिकरवार के अनुसार, गुरुवार रात दो युवक बीयर बार और रेस्टोरेंट में खाना खाने पहुंचे थे। कर्मचारियों ने दोनों युवकों को दूसरी टेबल पर बैठने के लिए कहा। इसी बात को लेकर कर्मचारियों और युवकों के बीच बहस हो गई। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों में मारपीट हुई और चाकूबाजी भी हुई। इस दौरान कर्मचारी शिवराज सुमन के पैर में चाकू लगने से वह घायल हो गया। बाद में मामला शांत हो गया।आरोप है कि अगले दिन सुबह करीब 7:30 बजे दोनों युवक अपने 4-5 साथियों के साथ लग्जरी कार में रेस्टोरेंट पहुंचे। सभी युवक हथियारों से लैस थे। कार से उतरने के बाद चार युवक गेट तोड़कर अंदर घुसे और रेस्टोरेंट व बीयर बार में तोड़फोड़ शुरू कर दी। इस दौरान सामान और बीयर की बोतलें फोड़ दी गईं।घटना के बाद कर्मचारी शिवराज सुमन की शिकायत पर केथून थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Sangod, Kota | Sep 19, 2026
कोटा से भाजपा ने अनसूईया गोस्वामी के नाम पर लगाई मुहर, भरा नामांकन वार्ड नंबर 98 से भाजपा की पार्षद हैं गोस्वामी, जिलाध्यक्ष राकेश जेन रहे मौजूद
Sangod, Kota | Sep 19, 2026
कोटा के शॉपिंग सेंटर स्थित फर्नीचर मार्केट दुकान में लगी आग नगर निगम की दमकलो ने मौके पर पहुंचकर पाया आग पर काबू फायर स्टाफ की मुस्तैदी से तुरंत पाया गया काबु आग को फैलने से रोका गया
Sangod, Kota | Sep 19, 2026
कोटा के सोगरिया में मकान में घुसा आठ फीट लम्बा मगरमच्छ मकान के बाहर खड़ी गाड़ी के नीचे छिपकर बैठा था, चंबल में छोड़ा कोटा के सोगरिया गांव में एक मकान के अंदर करीब 8 फीट लंबा मगरमच्छ घुस आने से हड़कंप मच गया। मगरमच्छ मकान के बाहर खड़ी गाड़ी के नीचे छिपकर बैठा था। परिवार की नजर जब उस पर पड़ी तो तुरंत रेस्क्यू टीम को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही वीरेंद्र सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। टीम ने आसपास के लोगों को दूर किया और सावधानी के साथ मगरमच्छ को पकड़ने का रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद करीब 50 किलो वजनी मगरमच्छ को सुरक्षित तरीके से पकड़ लिया गया। रेस्क्यू के बाद वीरेंद्र सिंह और उनकी टीम मगरमच्छ को सुरक्षित चंबल नदी के क्षेत्र में लेकर पहुंची, जहां उसे पानी में छोड़ दिया गया। बताया जा रहा है कि वीरेंद्र सिंह इससे पहले भी कई मगरमच्छों का रेस्क्यू कर चुके हैं और ऐसे मामलों में उन्हें अच्छा अनुभव है।
Sangod, Kota | Sep 19, 2026
सांगोद में अजीबोगरीब मामला: लोन कंपनी द्वारा बाइक जप्त होने से परेशान होकर युवक ने उठाई दूसरी मोटरसाइकिल, पुलिस ने की पूछताछ सांगोद: शुक्रवार को सांगोद के गांधी चौराहे पर एक अजीबोगरीब मामला सामने आया। लोन कंपनी द्वारा अपनी मोटरसाइकिल जप्त किए जाने से परेशान एक युवक ने घर लौटने के लिए दूसरी मोटरसाइकिल उठा ली। हालांकि, बाद में गनीमत यह रही कि सूझबूझ और लोन कंपनी के कर्मचारियों की मदद से बाइक सही सलामत उसके मालिक तक पहुँच गई और पुलिस ने मामले को शांत कराया। क्या है पूरा मामला? घटना का दूसरा हिस्सा सांगोद निवासी रिंकेश चौरसिया से जुड़ा है, जो सहकारी बैंक के पास स्थित 'मुस्कान ई-मित्र' पर कुछ काम से आए थे। काम छोटा होने के कारण वे अपनी बाइक में ही चाबी छोड़कर अंदर चले गए। ई-मित्र पर काम शुरू हुए कुछ ही समय हुआ था कि जब उन्होंने पीछे मुड़कर देखा तो बाइक गायब थी। परेशान होकर वे आसपास बाइक की तलाश करने लगे। इसी दौरान उन्हें ई-मित्र से फोन आया कि उनकी बाइक वापस दुकान पर आ गई है। जब रिंकेश वहाँ पहुँचे, तो कुछ लोग एक अन्य व्यक्ति के साथ उनकी बाइक लेकर खड़े थे और मालिक की तलाश कर रहे थे। क्यों उठाया था युवक ने कदम? पड़ताल में सामने आया कि जिस व्यक्ति पर बाइक ले जाने का आरोप लगा, उसकी खुद की मोटरसाइकिल लोन का पैसा बकाया होने के चलते शुक्रवार को सांगोद में लोन कंपनी के लोगों ने ज़ब्त कर ली थी। युवक ने बताया कि काफी देर तक भटकने और किसी वाहन द्वारा लिफ्ट न मिलने पर, जब उसने एक दुकान के बाहर चाबी लगी बाइक देखी, तो वह उसे ले गया। बाद में जब लोन कंपनी के लोगों ने उसे दूसरी बाइक पर देखा और सख्ती से पूछताछ की, तो उसने सारा सच बता दिया। इसके बाद कंपनी के लोग युवक और बाइक को लेकर तुरंत उस दुकान पर पहुँचे और वाहन उसके असली मालिक को सौंप दिया। जेब से मिला चाकू और पुलिसकर्मी का नंबर, मचा सियासी हंगामा घटनास्थल पर मौजूद स्थानीय लोगों ने युवक को पकड़कर जब पूछताछ शुरू की, तो उसकी तलाशी के दौरान उसके पास से एक छोटा चाकू और एक गत्ते पर किसी पुलिसकर्मी का नंबर लिखा हुआ पर्चा मिला। इसे देखकर लोगों ने उसे शातिर चोर समझकर अन्य चोरियों के बारे में पूछताछ शुरू कर दी। वहीं, युवक के पास पुलिसकर्मी का नंबर मिलने पर पूर्व पालिकाध्यक्ष देवकीनंदन राठौर ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि अपराधियों की जेब से इस तरह पुलिसकर्मियों के नंबर मिलना यह दर्शाता है कि पुलिस ऐसे अपराधियों को संरक्षण दे रही है। हंगामे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुँची पुलिस युवक को सांगोद थाने ले आई। पुलिस का बयान मामले को लेकर सांगोद थानाधिकारी पवन मीणा ने बताया कि युवक से गहनता से पूछताछ की गई है और उसका पुराना आपराधिक रिकॉर्ड भी खंगाला गया, जिसमें उसका कोई पिछला रिकॉर्ड नहीं मिला है। फिलहाल, बाइक के मालिक या अन्य किसी भी पक्ष की ओर से कोई लिखित शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। इसलिए पुलिस ने आवश्यक पूछताछ के बाद युवक को पाबंद कर छोड़ दिया है।
Sangod, Kota | Sep 19, 2026
कोटा नगर निगम में कांग्रेस से महापौर पद के सुनीता सुमन ने किया नामांकन दाखिल कोटा के वार्ड 17 से चुनाव जीतकर पार्षद बनी है सुमन, नामांकन के दौरान सुनीता के साथ शहर कांग्रेस अध्यक्ष राखी गौतम व पार्षद मौजूद रहे
Sangod, Kota | Sep 19, 2026
कोटा के न्यू मेडिकल कॉलेज अस्पताल में महिला की मौत पर हंगामा शालिनी गौतम समेत परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप, दिया धरना कोटा के न्यू मेडिकल कॉलेज अस्पताल में संतोषी नगर निवासी रेखा देवी की उपचार के दौरान मौत के बाद मामला गरमा गया। महिला की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर उपचार में लापरवाही बरतने के आरोप लगाए और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की। मामले की जानकारी मिलने पर महिला कांग्रेस कोटा शहर जिलाध्यक्ष शालिनी गौतम न्यू मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचीं। उन्होंने मृतका के परिजनों से मुलाकात कर पूरे मामले की जानकारी ली। इसके बाद शालिनी गौतम अस्पताल परिसर में धरने पर बैठ गईं। परिजनों का आरोप है कि रेखा देवी का अस्पताल में उपचार चल रहा था, लेकिन उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। परिजनों ने अस्पताल प्रशासन से मामले की जांच करवाने और यदि किसी स्तर पर लापरवाही सामने आती है तो जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। वहीं शालिनी गौतम ने भी मामले में निष्पक्ष जांच की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि पूरे मामले की जांच होनी चाहिए और अगर जांच में उपचार के दौरान किसी भी स्तर पर लापरवाही सामने आती है तो जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की जानी चाहिए। शालिनी गौतम ने शनिवार सुबह करीब 9 बजे मामले की जानकारी देते हुए बताया कि वह परिजनों से मिलने और पूरे मामले की जानकारी लेने के लिए अस्पताल पहुंची हैं। उन्होंने कहा कि मृतका के परिजनों की मांग को लेकर अस्पताल प्रशासन से बातचीत की जाएगी और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग रखी जाएगी। फिलहाल रेखा देवी की मौत को लेकर परिजनों की ओर से लगाए गए आरोपों और अस्पताल प्रशासन के पक्ष के बाद ही मामले की पूरी तस्वीर स्पष्ट हो सकेगी। परिजन मामले की जांच और उचित कार्रवाई की मांग पर अड़े हुए हैं।
Sangod, Kota | Sep 19, 2026
कोटा के रामपुरा नगर सेठ पंडाल में हथियार लहराने के मामले में पकड़ा तूल व्यापारियों और भक्तों का धरना जारी, समझाइश और बातचीत का दौर जारी कोटा। रामपुरा नगर सेठ गणेश पंडाल में तलवार-पिस्टल दिखाकर हंगामा करने का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। घटना के विरोध में शनिवार को गणेश भक्तों, शहर की विभिन्न गणेश पंडाल समितियों और नगर सेठ रामपुरा समिति के पदाधिकारियों ने पंडाल के बाहर धरना दे दिया। धरने के कारण क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है। फिलहाल मौके पर पुलिस प्रशासन, भाजपा नेताओं, व्यापारियों और गणेश पंडाल समितियों के पदाधिकारियों के बीच समझाइश और बातचीत का दौर चल रहा है। प्रशासन धरना समाप्त कराने के प्रयास में जुटा है, लेकिन धरनार्थी आरोपी की गिरफ्तारी पर अड़े हैं। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता पंकज मेहता ने मामले को गंभीर बताते हुए आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। उन्होंने कहा कि पुलिस की ओर से पहले भी कार्रवाई का आश्वासन दिया गया था, इसके बावजूद गणेश पंडाल जैसी धार्मिक जगह पर इस तरह की घटना होना दुर्भाग्यपूर्ण है और पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करता है। मांग पूरी नहीं होने पर बड़े धरना-प्रदर्शन की चेतावनी दी गई है। वहीं कोटा होलसेल व्यापार संघ हाड़ौती संभाग अध्यक्ष पंकज बागड़ी ने बताया कि जब तक आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया जाएगा, तब तक धरना जारी रहेगा और रामपुरा बाजार भी नहीं खुलेगा। उन्होंने आरोप लगाया कि ये बदमाश संगठित गिरोह के रूप में सक्रिय हैं और व्यापारियों से चौथ वसूली तक का काम करते हैं, लेकिन थाने में शिकायत देने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं होती।
Sangod, Kota | Sep 19, 2026