बारां के छबड़ा में 70 कट्टे संदिग्ध डीएपी खाद के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार
कृषि विभाग और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में एक पिकअप से बरामद हुए कट्टे
ऑपरेशन धरती पुत्र रक्षक के तहत छबड़ा पुलिस ने 70 कट्टे संदिग्ध डीएपी खाद के परिवहन के मामले में फरार चल रहे मध्यप्रदेश निवासी दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।
सीआई राजेश खटाना ने बताया कि कृषि विभाग और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में एक पिकअप से 70 कट्टे डीएपी खाद बरामद किए गए थे। मामले में प्रकरण संख्या 275/2026 के तहत धारा 3/7 आवश्यक वस्तु अधिनियम में मामला दर्ज किया गया था।
पुलिस ने तकनीकी सहायता से कार्रवाई करते हुए दिनेश धाकड़ निवासी गुना तथा दीपक किराड़ निवासी बमौरी, गुना को गिरफ्तार किया। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।
#छबड़ा #बारां #डीएपीखाद #पुलिसकार्रवाई #ऑपरेशनधरतीपुत्ररक्षक #कृषिसमाचार #राजस्थानसमाचार #BreakingNews
Sangod, Kota | Sep 20, 2026