कोटा में नई धानमंडी क्षेत्र में लूट के इरादे से युवक पर चाकू से जानलेवा हमला
छावनी रोड पर चार युवकों ने छीना मोबाइल, विरोध करने पर चाकुओं से किया वार
कोटा शहर के न्यू धान मंडी इलाके में लूट के इरादे से युवक पर चाकू से हमला करने का मामला सामने आया है। घायल युवक संजय सरवन को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार जारी है। घायल संजय के अनुसार, वह पाइप फैक्ट्री में काम करता है और शनिवार रात ड्यूटी पर जा रहा था। छावनी रोड पर चार युवकों ने उसे रोककर मोबाइल छीन लिया। विरोध करने पर आरोपियों ने चाकू से हमला कर दिया और मौके से फरार हो गए। घटना में संजय घायल हो गया, जिसका अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में उपचार जारी है
Sangod, Kota | Sep 20, 2026