हमीरपुर: कुरारा के मनकी तिराहा के पास वाहन चेकिंग के दौरान दो लोगो से सूखा गांजा बरामद कर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया
कुरारा कस्बे के मनकी तिराहा पर पुलिस ने चेकिंग के दौरान मोहम्मद नसीम पुत्र मोहम्मद शमीम निवासी कजियाना हमीरपुर के कब्जे से दो किलो दो सौ ग्राम गांजा बरामद किया। वही हमीरपुर कोतवाली के वार्ड चार गढ़ेहिया मोहाल निवासी मोनिश पुत्र मोहम्मद आदिल के पास से दो किलो पांच सौ ग्राम गांजा बरामद किया गया है। पुलिस ने दोनो के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।